बैसाख का महीना धार्मिक तौर पर शुभ और महत्वपूर्ण माना जाता है। इस महीने में अक्षय तृतिया की तिथि शुभ और सौभाग्यशाली मानी जाती है क्योंकि इस दिन आप बिना कुछ सोच-विचार किए हुए भी कोई भी शुभ काम कर सकते हैं। पूरी दुनिया में मां लक्ष्मी के भक्ती उनकी पूजा-अर्चना करते हैं और जीवन में हर तरह की परेशानियों और दोषों से छुटकारा पाते हैं। यदि आपके मन में भी ऐसा कोई विचार है कि आप अक्षय तृतिया पर मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने की सोच रहे हैं साथ ही धन और समृद्घि पाना चाहते हैं तो आपको बताए गए कुछ इन उपायों को करना होगा जो आपके लिए फायदेमंद हो सकता है।
1.धन संबंधी समस्याओं और कुंडली दोषों से निजात पाने के लिए अक्षय तृतिया का दिन बेहद शुभ होता है।
2.अक्षय तृतिया के दिन सोने और चांदी की चीजें खरीदना भी अच्छा माना जाता है वहीं यदि आप इन चीजों का अभाव महसूस कर रहे हैं तो आपको मां लक्ष्मी के चरण पादुका घर में स्थापित करने चाहिए।
3.घर में विराजमान हुई माता लक्ष्मी की पादुका की अक्षय तृतिया के दिन नियमित तौर पर उनकी पूजा करें इससे घर में बरकत होगी और आपको मुसीबतों से छुटकारा मिलेगा।
4.अक्षय तृतिया के दिन लाल रंग के कपड़े में 11 कौडिय़ां रखकर घर में पूजा की जगह पर रखें इस उपाय को करने से घर में हमेशा के लिए मां लक्ष्मी जी का निवास बना रहता है।
5.मां लक्ष्मी को अक्षय तृतिया के दिन हल्दी और केसर चढ़ाएं यह उपाय आपको सभी तरह की परेशानियों से छुटकारा दिलएगा।
6.अक्षय तृतिया के दिन घर में एकाक्षी नारियल रखें और फिर पूजा करे। ऐसा करने से देवी लक्ष्मी की पूजा में बहुत उपयोगी बताया जाता है और उनकी कृपा हमेशा आप पर होती है।
7.अक्षय तृतिया के दिन जरूरतमंद और गरीब लोगों को कुछ ना कुछ दान अवश्य करें। क्योंकि दान करने से आपके जीवन के सभी दोष दूर हो जाएंगे।
8.अगर शादी करने का विचार बना रहे हैं तो अक्षय तृतिया सबसे अच्छे दिनों में से एक माना जाता है। इस दिन आप बिना-सोच विचार के शादी कर सकते हैं क्योंकि इस दिन की गई शादी बिना विध्र के सफल हो जाती है।
9.बता दें कि इस दिन भगवान विष्णु माता लक्ष्मी और तुलसी जी की पूजा करनी शुभ मानी जाती है। इन सभी की पूजा करने से इंसान को सुख-समृद्घि और सफलता प्राप्त होती है।
10.जिन लोगों का अपना कारोबार है और वह परेशानियां झेल रहे हैं तो ऐसे लोगों को अक्षय तृतिया के दिन कार्य स्थल पर मां लक्ष्मी जी का यंत्र स्थापित करने से लाभ मिलेगा।


Download Android App
Download iOS App








