अल्मोड़ा : स्वास्थ्य सेवा में सुधार करने के लिए बेस चिकित्सालय में विधानसभा उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह चौहान एवं सचिव मुख्यमंत्री राजीव रौतेला ने संयुक्त रूप से डायलिसिस मशीन का शुभारम्भ किया। इस अवसर पर विधानसभा उपाध्यक्ष ने कहा कि जनता की परेशानियों को ध्यान में रखते हुए प्राथमिकता के आधार इस मशीन का संचालन शुरू कराया गया है।
सचिव मुख्यमंत्री राजीव रौतेला ने कि इस मशीन के लग जाने से जनपद के समीपस्थ जिले बागेश्वर, पिथौरागढ़ व चम्पावत के मरीजो को इसका लाभ मिलेगा। उन्होंने जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया को निर्देश दिये कि लोगों को किसी प्रकार की कठिनाई न हो इसका ध्यान रखा जाय। इसके साथ ही उन्होंने यह भी निर्देश दिये कि जनपद में आयुष्मान योजना के प्रथम चरण में पूर्ण सर्तकता बरतें ।
उन्होंने मुख्य चिकित्साधिकारी व मुख्य चिकित्सा अधीक्षक बेस चिकित्सालय को निर्देश दिये कि चिकित्सालय में आने वाले मरीजों को किसी भी प्रकार की कठिनाई न हो। इस अवसर पर ललित लटवाल, मयूर दीक्षित,प्रहलाद नारायण मीणा, केएस टोलिया, डॉ विनीता शाह, डॉ सविता हंयाकी, सहित अनेक चिकित्सक व अन्य लोग उपस्थित थे।
संजय तलवाड़


Download Android App
Download iOS App



