पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों की हॉट सीट नंदीग्राम में मतदान के दौरान गुरुवार को खूब हंगामा देखने को मिला। इस सीट पर टीएमसी उम्मीदवार के तौर पर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी हैं। वहीं बीजेपी उम्मीदवार के रूप में शुभेंदु अधिकारी खड़े हुए हैं। नंदीग्राम में कई जगहों पर हंगामे की खबरों के बीच ममता बनर्जी ने भी पोलिंग बूथ पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया है।
बोयाल पोलिंग बूथ पर पहुंचीं ममता बनर्जी ने फोन मिलाकर राज्यपाल जगदीप धनखड़ से शिकायत की। उन्होंने चुनाव में धांधली का आरोप लगाते हुए कहा कि वह नंदीग्राम में धांधली के खिलाफ कोर्ट जाएंगी। उन्होंने राज्यपाल से कहा कि बाहरी लोग बूथों पर कब्जा कर रहे हैं, लोकल लोगों को वोट नहीं डालने दिया जा रहा है। ऐसे में निष्पक्ष चुनाव कैसे होगा, आप इस मामले को देखिए।
नंदीग्राम में शुभेंदु अधिकारी के काफिले पर हमला, BJP नेता बोले-टीएमसी का जंगलराज
ममता बनर्जी की शिकायत के बाद राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने ट्वीट किया। उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी ने एक चिंता व्यक्त की है, मैंने उन्हें सही एक्शन का भरोसा दिया है। उम्मीद है कि सही भावना से काम किया जाएगा, ताकि लोकतंत्र आगे बढ़े।

बता दें कि पश्चिम बंगाल में दूसरे चरण में आज 30 सीटों पर लोग वोट डाल गए। जिन 30 सीटों पर दूसरे चरण में मतदान हो रहा है, इनमें पश्चिम मेदिनीपुर की नौ, साउथ 24 परगना की चार, बांकुरा की आठ और पूर्व मेदिनीपुर की नौ सीटें हैं। पश्चिम बंगाल से लेकर देश तक लोगों की नजरें नंदीग्राम सीट पर टिकी हुई हैं।


Download Android App
Download iOS App



