पश्चिम बंगाल के प्राथमिक स्कूलों में भर्ती में अनियमितताओं की जांच के संबंध में पूछताछ के लिए तृणमूल कांग्रेस के दो पार्षद बृहस्पतिवार को सीबीआई के अधिकारियों के सामने पेश हुए।एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी।
सीबीआई ने बुधवार को दो टीएमसी नेताओं – बप्पादित्य दासगुप्ता और देबराज चक्रवर्ती को समन जारी किया था और उन्हें पूछताछ के लिए अपने अधिकारियों के सामने पेश होने के लिए कहा था।
सत्तारूढ़ टीएमसी के कई नेताओं को गिरफ्तार किया
अधिकारी ने बताया, ”हम यह पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि स्कूल की नौकरियों में अनियमितताओं से उन दोनों को कैसे फायदा हुआ।”जांच एजेंसी ने पिछले साल नवंबर में चक्रवर्ती के आवास और कार्यालयों पर तलाशी अभियान चलाया था।घोटाले के सिलसिले में पूर्व मंत्री पार्थ चटर्जी समेत सत्तारूढ़ टीएमसी के कई नेताओं को गिरफ्तार किया गया है।


Download Android App
Download iOS App





