महाराष्ट्र के भंडारा अस्पताल में शनिवार को आग लगने 10 नवजातों की मौत हो गई थी। इस मामले में राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग (एनसीपीसीआर) ने जिलाधिकारी को तलब किया किया है। घटना पर दुख प्रकट करते हुए एनसीपीसीआर ने नौ जनवरी को जिलाधिकारी से कहा था कि वह 48 घंटे के भीतर इस मामले में रिपोर्ट दें।
बहरहाल, आयोग का कहना है कि निर्धारित समय के भीतर कोई रिपोर्ट नहीं मिली। एनसीपीसीआर ने जिलाधिकारी को भेजे पत्र में कहा है, ‘‘आयोग के समक्ष आप 18 जनवरी को अपराह्न साढे़ तीन बजे वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से संबंधित दस्तावेजों के साथ उपस्थित हों और यह स्पष्ट करें कि कार्रवाई रिपोर्ट प्रदान करने में विलंब क्यों हुआ।’’
उल्लेखनीय है कि महाराष्ट्र के भंडारा जिला अस्पताल में गत शुक्रवार देर रात विशेष नवजात देखरेख इकाई में आग लगने से 10 नवजात बच्चों की मौत हो गई थी।


Download Android App
Download iOS App



