कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा पार्टी शुक्रवार को दूसरी दिन अपने भाई राहुल गांधी की अगुवाई वाली ‘भारत जोड़ो यात्रा’ में कदमताल करते हुए नजर आईं। इस दौरान उनके पति रोबर्ट वाड्रा और बेटे भी मौजूद रहे। मध्य प्रदेश में ‘भारत जोड़ो यात्रा’ को आज तीसरा दिन है। आज यात्रा खरगोन जिले के शुरू होकर खेरदा तक जाएगी।
यात्रा में प्रियंका गांधी वाद्रा के साथ उनके पति रॉबर्ट वाद्रा और बेटे रेहान भी पैदल चलते दिखाई दिए। मध्यप्रदेश कांग्रेस समिति के मीडिया विभाग के अध्यक्ष के. के. मिश्रा ने बताया कि राहुल गांधी की अगुवाई वाली यात्रा शुक्रवार शाम भगवान शिव के ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग पहुंचेगी।
यूं ही हम तिरंगा लहराएंगे…
रास्ते कितने भी कठिन हों, हम भारत जोड़ते जाएंगे।#BhararJodoYatra pic.twitter.com/DDJp0zyltG— Congress (@INCIndia) November 25, 2022
उन्होंने बताया कि कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष ओंकारेश्वर में ज्योतिर्लिंग के दर्शन और नर्मदा नदी की आरती करेंगे। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) शासित मध्यप्रदेश में यात्रा 23 नवंबर को बुरहानपुर जिले से दाखिल हुई थी। यह यात्रा चार दिसंबर को राजस्थान में दाखिल होने से पहले, 12 दिन के भीतर पश्चिमी मध्यप्रदेश के मालवा-निमाड़ अंचल में 380 किलोमीटर का फासला तय करेगी। इस कृषि प्रधान अंचल में आदिवासियों की बड़ी आबादी रहती है।


Download Android App
Download iOS App



