छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आम आदमी पार्टी (AAP) पर जमकर हमला बोला। उन्होंने आप को बीजेपी की बी टीम करार देते हुए कहा कि वे कांग्रेस को हराने के लिए गुजरात, गोवा, उत्तराखंड जाते हैं। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने पीएम मोदी की माता पर आप नेता गोपाल इटालिया द्वारा की गई टिप्पणी की भी आलोचना की।
आम आदमी पार्टी पर हमलावर होते हुए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि वे (AAP) बीजेपी की ‘बी’ टीम है। वे कांग्रेस को हराने के लिए गुजरात, गोवा, उत्तराखंड जाते हैं। ये कितना भी कुछ बोलें लेकिन उनका लक्ष्य यही है। AAP आम आदमी पार्टी नहीं है खास आदमी पार्टी है।
भूपेश बघेल ने कहा कि गोपाल इटालिया (AAP गुजरात प्रमुख) ने जातिवादी टिप्पणी की है जिसे न गुजरात बर्दाश्त करेगा और न ही देश बर्दाश्त करेगा। उन्होंने PM की मां के बारे में टिप्पणी की। मां तो मां होती है चाहे किसी की भी मां हो। पूत कपूत हो सकता है लकिन मां कभी कुमाता नहीं होती। वह 100 साल की हैं और उनका राजनीति से कोई लेना-देना नहीं है। कांग्रेस इसकी निंदा करती है।
सिसोदिया का पूछताछ के बाद बड़ा दावा, कहा – AAP छोड़ने का बनाया गया दबाव
दरअसल, बीजेपी ने पिछले गुरुवार को एक वीडियो जारी किया था। वीडियो में इटालिया को कथित रूप से कहते सुना जा सकता है, ‘आप नीच नरेंद्र मोदी को उनकी जनसभाओं के खर्च सार्वजनिक करने को क्यों नहीं कहते। और उनकी मां हीराबा भी नाटक कर रही हैं। मोदी 70 साल के करीब हैं, वहीं हीराबा जल्द 100 साल की होंगी, फिर भी दोनों की नौटंकी चालू है।’ इससे पहले BJP ने इटालिया के दो वीडियो जारी किए थे।
इटालिया के इन वीडियो के बाद बीजेपी ने आम आदमी पार्टी को बुरी तरह घेरा। गुजरात बीजेपी प्रवक्ता यमल व्यास ने आप नेता पर निशाना साधते हुए कहा था, ‘इस आदमी की संस्कृति देखिए। प्रधानमंत्री मोदी की 100 वर्षीय मां राजनीति में नहीं हैं। उनके लिए इतनी निम्नस्तरीय भाषा का इस्तेमाल गुजरात की संस्कृति नहीं है।’


Download Android App
Download iOS App



