उत्तराखंड में गंगोत्री धाम के दर्शन कर लौटते समय गुजरात के तीर्थयात्रियों से भरा एक वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गया, जिससे 7 तीर्थयात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कई घायल हो गए. बताया जा रहा है कि सभी मृतक गुजरात के भावनगर जिले के रहने वाले थे।
उत्तरकाशी जिले के आपदा प्रबंधन केंद्र प्रभारी डी.एस. पटवाल और राज्य आपदा मोचन बल (एसडीआरएफ) विनीत कुमार से प्राप्त जानकारी के मुताबिक , गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर गंगनानी के पास एक वाहन बस संख्या यूके 07 पीए 8585 (गुजरात से यात्रियों को लेकर) गई थी। अनियंत्रित होकर करीब 50 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। घटना की जानकारी मिलते ही एसडीआरएफ इंस्पेक्टर जगदंबा प्रसाद के नेतृत्व में राहत एवं बचाव दल ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बस में सवार कुल 35 लोगों में से 28 लोगों को बाहर निकाला और घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा। उन्होंने बताया कि यह बस भावनगर (गुजरात) की श्री ट्रैवल कंपनी के प्रबंधक अश्विनी एल जॉनी के नेतृत्व में गंगोत्री धाम से श्रद्धालुओं को लेकर लौट रही थी।
बता दे कि मृतकों की पहचान गणपत मेहता (61), करण भाटी (29), राजेश भाई (40), गीगा भाई (40), मीना कमलेश्वर उपाध्याय (52), जोशी अनिरुद्ध भाई, रक्षाजी मेहता (57) के रूप में हुई है। घायल तीर्थयात्रियों का इलाज स्थानीय अस्पताल में किया जा रहा है।


Download Android App
Download iOS App



