महाराष्ट्र की राजनीति में आए दिन उथल-पुथल मची रहती है। एक बार फिर पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के करीबी चंद्रकांत खैरे ने एक ऐसा बयान दे दिया है, जिसे सुनकर कांग्रेस नाराज हो गई है। शिवसेना नेता ने कांग्रेस में दरार का दावा किया है। वैसे अब वो अपना ये बयान वापस ले चुके है, क्योंकि कांग्रेस के कुछ नेताओं ने इसपर नाराजगी जाहिर की थी। खैरे ने कहा था कि कांग्रेस के 22 विधायक डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस के साथ हाथ मिला सकते है।
ठाकरे के करीबी का बड़ा दावा
एक रैली को औरंगाबाद में संबोधित करते हुए कहा था कि न्यायपालिका ने 16 विधायकों को अयोग्य घोषित किया था , तो फडणवीस ने सरकार को बनाए रखना सुनिश्चित करने के लिए 22 कांग्रेस विधायकों को तैयार रखा है। इसके साथ ही उनका ये भी कहना था कि अगर शिंदे गुट के विधायक अयोग्य घोषित होते हैं, तो दल बदल कानून के प्रावधानों के आधार पर सरकार का गिरना तय है। लेकिन बीजेपी ने 22 कांग्रेस के विधायकों को तैयार रखा है, ताकि वक़्त आने पर उनका इस्तमाल हो सके।
नेता ने मांगी
वही, कांग्रेस ने इस पुरे मामले में खैरे की आलोचना करते हुए उन्हें आगे से ऐसा बयान देने के लिए मना किया है, जिसके बाद खैरे ने भी माफ़ी मांगते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी को नाराज या दुःख पहुंचाना मेरा मकसद नहीं था, मैं सिर्फ अलर्ट करना चाहता था। बीजेपी और शिंदे हर कोशिश करेंगे कि कांग्रेस में फूट डले और सरकार पर नियंत्रण हासिल हो सके फिर भी मेरे बयान से आहत पहुंची हो तो मैं माफ़ी मांगता हूं।


Download Android App
Download iOS App



