Tamil Nadu: तमिलनाडु से एक बड़ी खबर सामने आई है। इस दौरान एक पटाका फैक्ट्री में विस्फोट हुआ है। इस हादसे में 8 लोगों की मौत हो गई है। वहीं, 1 से अधिक लोग धायल हो गए हैं। इस घटना की सूचना मिलते ही मौक पर पहुंची पुलिस और दमकलकर्मी ने राहत बचाव अभियान चलाया। इसके साथ ही घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं, अभी तक विस्पोट के कारणों का पता नहीं चल पाया है।
Highlights:
- तमिलनाडु में पटाखा फैक्ट्री में बड़ा विस्फोट, 9 लोगों की मौत, कई मजदूर घायल
- 9 लोगों की मौत, 6 लोग घायल
- बिस्फोट इतना बड़ा था कि मकान भी ढह गया
8 लोगों की मौत, 6 लोग घायल
मिली जानकारी के अनुसार, विरुधुनगर जिले के वेम्बाकोट्टई के पास रामू देवनपट्टी में एक निजी पटाखा फैक्ट्री में आज अचानक विस्फोट हो गया। दरअसल, ये बिस्फोट इतना बड़ा था कि मकान भी ढह गया। जिसमें दबकर 8 लोगों की मौत और 6 लोग घायल हो गए। घटनास्थल पर चीख पुकार मच गई। कई लोगों को घटनास्थल से जान बचाकर भागते हुए देखा गया। इसके बाद पुलिस को सूचना मिलते ही राहत और बचाव कार्य किया गया।
इस वजह से हुआ विस्फोट
बता दें कि घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया। अभी तक विस्फोट के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस-प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचकर जांच पड़ताल शुरू कर दिए। पुलिस के अनुसार, इस हादसे में पांच महिलाओं सहित आठ लोगों की मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल 6 लोगों का शिवकाशी सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उनकी इलाज जारी है।


Download Android App
Download iOS App



