उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की सुरक्षा में शनिवार को बड़ी लापरवाही देखने को मिली। मुख्यमंत्री धामी का हेलीकॉप्टर जैसे ही बन्नू स्कूल के मैदान में उतरा, वैसे ही पार्टी कार्यकर्ताओं का हुजूम मंत्री और विधायक के साथ सीधे मुख्यमंत्री के हेलीकॉप्टर तक पहुंच गया।
न तो पुलिस व्यवस्था कड़ी दिखी और ना ही पार्टी का अनुशासन
हेलीकॉप्टर के पंखे बंद भी नहीं हुए थे कि मंत्री के साथ सैकड़ों कार्यकर्ता पहुंच गए। इस दौरान न तो पुलिस व्यवस्था कड़ी दिखी और ना ही पार्टी का अनुशासन दिखा। अगर कुछ दिखा तो वो था सिर्फ तमाम नेताओं, विधायकों और कार्यकर्ताओं का जोश में होश गंवाने का नजारा। मुख्यमंत्री की सुरक्षा में जुड़े कर्मचारी और अधिकारी भी बेबस दिखाई दिए।
कुछ महीने पहले केदारनाथ में एक दर्दनाक हादसा
बता दें कि कुछ महीने पहले केदारनाथ में एक दर्दनाक हादसा हुआ था। जिसमें एक अधिकारी की हेलीकॉप्टर से उतरते समय पंखे (ब्लेड) से कटकर मौत हो गई थी। उस हादसे के बाद उम्मीद थी कि लोग सबक लेंगे। लेकिन, मुख्यमंत्री की सुरक्षा में हुई लापरवाही को देखकर तो ऐसा नहीं लग रहा है।


Download Android App
Download iOS App



