छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा में बड़ा नक्सली हमला हुआ है। इस हमले में DRG (डिस्ट्रिक्ट रिजर्व गार्ड) के 10 जवान और एक ड्राइवर की मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार, IED ब्लास्ट दंतेवाड़ा के अरनपुर मार्ग पर हुआ। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक 5-6 जवान घायल भी हुए है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने इस घटना पर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि नक्सलियों को छोड़ा नहीं जाएगा। घटना के बाद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से बात की। शाह ने राज्य सरकार को हरसंभव मदद का आश्वासन दिया है।
छत्तीसगढ़ में बड़ा नक्सली हमला, IED ब्लास्ट में 10 जवान और ड्राइवर की गई जान
Summary :
छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा में बड़ा नक्सली हमला हुआ है। इस हमले में DRG (डिस्ट्रिक्ट रिजर्व गार्ड) के 10 जवान और एक ड्राइवर शहीद हो गए।


Download Android App
Download iOS App



