पिता की BJP में एंट्री, तो बेटे ने कांग्रेस को दिया बड़ा झटका! असम में बोरदोलोई परिवार से गरमाई सियासत

Summary :

Big Political Twist in Assam: असम विधानसभा चुनाव से पहले जहां राजनीतिक दल उम्मीदवारों के चयन में जुटे हैं, लेकिन इसी बीच दलबदल का सिलसिला कांग्रेस के लिए मुश्किलें खड़ी कर रहा है। हाल ही में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता प्रद्युत बोरदोलोई के बीजेपी में शामिल होने के बाद उनके बेटे प्रतीक बोरदोलोई ने भी चुनावी मैदान से खुद को अलग कर लिया है। Big Political Twist in Assam: बीजेपी में शामिल हुए प्रद्युत बोरदोलोई बुधवार को नई दिल्ली में प्रद्युत बोरदोलोई ने आधिकारिक रूप से भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम लिया। उनके इस फैसले से कांग्रेस पार्टी को…

Big Political Twist in Assam: असम विधानसभा चुनाव से पहले जहां राजनीतिक दल उम्मीदवारों के चयन में जुटे हैं, लेकिन इसी बीच दलबदल का सिलसिला कांग्रेस के लिए मुश्किलें खड़ी कर रहा है। हाल ही में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता प्रद्युत बोरदोलोई के बीजेपी में शामिल होने के बाद उनके बेटे प्रतीक बोरदोलोई ने भी चुनावी मैदान से खुद को अलग कर लिया है।

Big Political Twist in Assam: बीजेपी में शामिल हुए प्रद्युत बोरदोलोई

Big Political Twist in Assam
Big Political Twist in Assam (Source: Social Media)

बुधवार को नई दिल्ली में प्रद्युत बोरदोलोई ने आधिकारिक रूप से भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम लिया। उनके इस फैसले से कांग्रेस पार्टी को बड़ा झटका लगा है। पार्टी के भीतर इस कदम को लेकर काफी चर्चा हो रही है, क्योंकि बोरदोलोई लंबे समय से कांग्रेस से जुड़े हुए थे।

बेटे ने भी वापस लिया टिकट

पिता के बीजेपी में जाने के बाद भी कांग्रेस ने उनके बेटे प्रतीक बोरदोलोई पर भरोसा जताया था। उन्हें मार्घेरिटा विधानसभा सीट से उम्मीदवार बनाया गया था। लेकिन कुछ ही घंटों बाद प्रतीक ने अपनी उम्मीदवारी वापस लेने का फैसला कर लिया। उन्होंने यह कदम निजी और राजनीतिक परिस्थितियों का हवाला देते हुए उठाया। उनका मानना है कि मौजूदा हालात में चुनाव लड़ना सही नहीं होगा।

Big Political Twist in Assam: पार्टी अध्यक्ष को लिखा पत्र

प्रतीक बोरदोलोई ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को पत्र लिखकर अपने फैसले की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि उनके पिता के दूसरी पार्टी में जाने के बाद उनकी उम्मीदवारी को लेकर भ्रम की स्थिति पैदा हो सकती है। प्रतीक ने यह भी कहा कि जनता और पार्टी कार्यकर्ताओं को साफ और भरोसेमंद नेतृत्व मिलना चाहिए। ऐसे में उनका चुनाव मैदान में बने रहना उचित नहीं होगा।

Assam Elections: कांग्रेस के प्रति जताई निष्ठा

 

अपना नाम वापस लेने के फैसले को उन्होंने पार्टी अनुशासन और संगठन के प्रति सम्मान से जुड़ा बताया। उन्होंने साफ कहा कि कांग्रेस की विचारधारा पर उनका भरोसा आज भी कायम है। आगे भी पार्टी जो जिम्मेदारी देगी, उसे निभाते हुए वे पार्टी और मार्घेरिटा क्षेत्र के विकास के लिए काम करते रहेंगे। उन्होंने अपने पत्र में कांग्रेस के साथ लंबे समय से जुड़े रहने का जिक्र किया और पार्टी नेतृत्व द्वारा मिले लगातार समर्थन के लिए धन्यवाद भी दिया।

Assam Elections: गौरव गोगोई ने जताया था समर्थन

इससे पहले असम में दलबदल की घटनाओं के बीच, असम प्रदेश कांग्रेस कमेटी (APCC) के अध्यक्ष गौरव गोगोई ने प्रतीक बोरदोलोई का समर्थन किया था। कांग्रेस ने प्रतीक को मार्घेरिटा सीट से उम्मीदवार बनाया था। उस समय गोगोई ने कहा था कि प्रतीक अपने राजनीतिक भविष्य को लेकर खुद फैसला लेने के लिए पूरी तरह स्वतंत्र हैं।

परिवार और राजनीति अलग

वहीं, प्रद्युत बोरदोलोई ने बुधवार को नई दिल्ली में औपचारिक रूप से बीजेपी की सदस्यता ले ली। इस दौरान उन्होंने कहा कि उनके परिवार में हर सदस्य अपने राजनीतिक फैसले खुद लेता है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि उनके बीजेपी में शामिल होने का उनके बेटे के फैसलों पर कोई असर नहीं पड़ेगा।

यह भी पढें: असम चुनाव के लिए BJP की पहली लिस्ट जारी, CM हिमंता इस सीट से लड़ेंगे चुनाव

Amit Kumar

अमित कुमार पिछले 3 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। उन्हें विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन, आईआईएमसी से पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा और उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन विश्वविद्यालय से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने वेबसाइट पर लिखने से की। इसके बाद इंडिया डेली न्यूज़ चैनल और न्यूज़ इंडिया 24x7 में हिंदी सब-एडिटर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।