Vastu Shastra for Plants: हिंदू धर्म में लोग वास्तु नियम का बहुत पालन करते हैं। कहा जाता है कि पेड़-पौधे से घर में सकारात्मक ऊर्जा पैदा होती है। इसलिए अक्सर लोग घरों में पेड़-पौधे लगाने की सलाह देते हैं। वास्तु शास्त्र के अनुसार, कुछ पौधों ऐसे होते हैं, जिन्हे घर में भूलकर भी नहीं लगाना चाहिए। क्योंकि ऐसे पौधे लगाने से घर में सकारात्मकता की जगह नेगेटिविटी आती है। इन पौधों को घर में लगाने से पैसा कभी नहीं टिकता है। साथ ही यह पौधे घर की बरकत को खत्म कर देते हैं। यहां जानिए, घर में किन-किन पौधों को नहीं लगाना चाहिए।
Vastu Shastra for Plants: घर में भूलकर भी न लगाएं ये पौधे
1. इमली का पौधा

वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर में भूलकर भी इमली का पौधा नहीं लगाना चाहिए। इसे घर में लगाने से वाद-विवाद बढ़ सकता है। साथ ही यह भी कहा जाता है कि जिस जमीन पर इमली का पौधा है, वहां कभी घर नहीं बनाना चाहिए। क्योंकि ऐसा करने से नकारात्मक ऊर्जा आती है।
2. कैक्टस का पौधा

वास्तु शास्त्र के अनुसार, कैक्टस का पौधा घर में कभी नहीं लगाना चाहिए इससे घर में व्यर्थ का खर्च बढ़ जाता है। जिन लोगों के घर में कैक्टस का पौधा लगा रहता है उनके घर में पैसे – का सही इस्तेमाल नहीं हो पाता है। इसलिए जो लोग अपने घर से दरिद्रता को दूर करना चाहते हैं, उन्हें कभी भी कैक्टस का पौधा नहीं लगाना चाहिए।
3. बबूल का पौधा
घर में बबूल का पौधा लगाने से हमेशा बचना चाहिए क्योंकि यह पौधा घर में लड़ाई-झगड़े को जन्म देता है। वैसे तो यह पौधा अपने औषधीय गुणों के लिए काफी मशहूर है, लेकिन इसे हमेशा घर में लगाने से बचना चाहिए।
4. हरी मिर्च का पौधा

अपने घर में कभी भी हरी मिर्च का पौधा नहीं लगाना चाहिए। क्योंकि हरी मिर्च का पौधा लगाने से घर की आर्थिक स्थिति खराब होने लगती है। इसलिए जिन लोगों के घरों में मिर्च का पौधा लगा है, उन्हें इसे तुरंत अपने घर से बाहर कर देना चाहिए।
5. मेहंदी का पौधा

घर में भूलकर भी मेहंदी का पौधा नहीं लगाना चाहिए। माना जाता है की मेहंदी के पौधे में बुरी आत्माओं का वास होता है, जिससे घर में नकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। इसलिए घर में हमेशा मेहंदी का पौधा लगाने से बचना चाहिए।
Also Read: सावधान! अगर सपने में दिखती हैं ये 5 चीजें, तो समझ लीजिए आने वाली है कोई बड़ी मुसीबत


Download Android App
Download iOS App





