सावधान! अगर सपने में दिखती हैं ये 5 चीजें, तो समझ लीजिए आने वाली है कोई बड़ी मुसीबत

Summary :

Swapna Vastu Shastra: रात को अगर आपको भी सोते समय अजीबोगरीब सपने आते हैं। जिससे आपकी नींद खुल जाती है और आप डर जाते हैं, तो आज हम आपको इसके बारे में बताएंगे कि जब भी आप कोई सपना देखते हैं, तो असल में उसका मतलब क्या होता है। सपनों के बारे में अगर बात करें तो ये हर व्यक्ति के जीवन का हिस्सा होता है, जिसे हम रहस्यमयी या अजीब संमझते हैं। सपने में दिखने वाली कुछ ऐसी चीजों का भी जिक्र करते हैं, जिन्हें अगर आप देखते हैं, तो ये काफी ज्यादा अशुभ हो सकते हैं। आज हम…

Swapna Vastu Shastra: रात को अगर आपको भी सोते समय अजीबोगरीब सपने आते हैं। जिससे आपकी नींद खुल जाती है और आप डर जाते हैं, तो आज हम आपको इसके बारे में बताएंगे कि जब भी आप कोई सपना देखते हैं, तो असल में उसका मतलब क्या होता है। सपनों के बारे में अगर बात करें तो ये हर व्यक्ति के जीवन का हिस्सा होता है, जिसे हम रहस्यमयी या अजीब संमझते हैं। सपने में दिखने वाली कुछ ऐसी चीजों का भी जिक्र करते हैं, जिन्हें अगर आप देखते हैं, तो ये काफी ज्यादा अशुभ हो सकते हैं।

आज हम आपको इन्हीं अशुभ चीजों के बारे में विस्तार से बताने जा रहे हैं, ताकि अगली बार अगर इनमें से आपको कुछ भी दिखे तो आप सतर्क होकर जिंदगी में आने वाली समस्याओं से खुद को बचाकर रख सकें।

Swapna Vastu Shastra: सपने में इन चीजों को देखना है अशुभ

Swapna Vastu Sastra
Swapna Vastu Sastra (Social Media)

1. सपने में रास्ता भटक जाना

अगर आप सपने में खुद को रास्ता भटकते हुए देखते हैं, तो यह भी एक अशुभ संकेत ही माना जाता है। इस तरह का सपना इस बात की तरफ इशारा करता है कि आपको जीवन में किसी फैसले को लेकर भ्रम है या फिर आपको सही दिशा देखने में परेशानी हो रही है। इस तरह के सपने अक्सर यह बताते हैं कि आपको अपने फैसलों के बारे में सोचना चाहिए और उसके बाद ही कोई कदम उठाना चाहिए।

2. सपने में दिखे अंधेरा या सुनसान जगह

अगर आप अपने सपने में काफी ज्यादा अंधेरा, सुनसान रास्ता या फिर एक डरावनी जगह को देख रहे हैं, तो आपको इसे कभी भी नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। स्वप्न शास्त्र के अनुसार, इसे एक बेहद ही अशुभ संकेत बताया गया है। सपने में इसका दिखना मतलब जल्द आपके जीवन में परेशानियां या फिर मेंटल स्ट्रेस बढ़ने वाला है। इस तरह के सपने किसी भी इंसान के दिल में छिपे डर और चिंता की तरफ भी इशारा करते हैं।

3. सपने में दांत टूटना

स्वप्न शास्त्र के अनुसार, सपने में दांत को टूटते हुए देखना एक बेहद ही अशुभ संकेत है। इस तरह का सपना अक्सर चिंता, परेशानी या फिर किसी करीबी व्यक्ति से जुड़ी समस्या की तरफ इशारा करता है। माना जाता है कि ऐसा सपना अगर किसी भी व्यक्ति को आए तो उसे अपनी सेहत को लेकर थोड़ा सा सतर्क हो जाने की जरूरत होती है।

4. सपने में खुद को गिरते हुए देखना

स्वप्न शास्त्र के अनुसार, अगर कोई भी इंसान सपने में खुद को गिरते हुए देखता है, तो यह भी एक बेहद ही अशुभ संकेत होता है। सपने में ऐसा देखना मतलब जीवन में अस्थिरता, डर या फिर किसी काम में मिलने वाली असफलता की तरफ इशारा करता है। कई बार ऐसा देखने का मतलब यह भी होता है कि आप अपने जीवन में किसी चीज को लेकर इनसिक्योर महसूस कर रहे हैं।

5. सपने में रोना या दुखी होना

अगर आप सपने में खुद को काफी ज्यादा रोते हुए या फिर दुखी देख रहे हैं, तो आपको इसे भी नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। यह एक अशुभ संकेत है, जो इस बात की तरफ इशारा करता है कि जल्द आपकी जिंदगी में किसी प्रकार की चिंता या फिर इमोशनल परेशानी आने वाली है।

Also Read: नींद न आने से हैं परेशान? आजमाएं सोने की सही दिशा और वास्तु टिप्स, जो बदल देंगे आपकी लाइफ

Kajal Yadav

काजल यादव पत्रकारिता में पिछले 2 वर्षों से सक्रिय हैं। वास्तु, ट्रैवल , वायरल, हेल्थ और लाइफस्टाइल के अलावा आद्यात्मिक खबरें लिखना पसंद करती हैं। रामा विश्वविद्यालय (कानपुर) से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की। इसके बाद दीनार टाइम्स (कानपुर) से पत्रकारिता की शुरुआत करते हुए बत्तौर 'सोशल मीडिया' संभालने से लेकर 'वॉइस ओवर' के रूप में काम किया। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं। कानपुर में जन्म लेने वाली काजल की शिक्षा उनके गृह जिले में ही हुई है।