केरल विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पीसी चाको ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने सोनिया गांधी को अपना इस्तीफा भेज दिया है। माना जा रहा है कि उनका कांग्रेस छोड़कर जाना पार्टी के लिए एक बड़ी क्षति है।
चाको पार्टी में अपनी उपेक्षा से नाराज थे। उन्होंने अपने इस्तीफे में केरल कांग्रेस में गुटबाजी को पार्टी छोड़ने की वजह बताया है।
चाको ने केरल के विधानसभा चुनाव में टिकट वितरण को लेकर भी नाराजगी जताई। चाको ने टिकट वितरण को लेकर कहा कि किसी नियम का पालन नहीं किया गया।
चाको ने केरल के विधानसभा चुनाव में टिकट वितरण को लेकर भी नाराजगी जताई। चाको ने टिकट वितरण को लेकर कहा कि किसी नियम का पालन नहीं किया गया।
चाको के इस्तीफे को चुनावी मौसम में कांग्रेस के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है। वे केरल की त्रिशुर संसदीय सीट का लोकसभा में प्रतिनिधित्व कर चुके है। विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस ने पीसी चाको को दिल्ली का प्रभारी बनाया था।हालांकि, विधानसभा चुनाव में हार के बाद पीसी चाको ने कांग्रेस के दिल्ली प्रभारी पद से इस्तीफा दे दिया था।


Download Android App
Download iOS App



