पटना : आम जनता पार्टी-राष्ट्रीय ने आठ जगहों से लोकसभा चुनाव में अपना उम्मीदवार उतारा। इसकी जानकारी आज पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष विद्यापति चन्द्रवंशी ने देते हुए कहा कि हमलोगों शिक्षा, स्वास्थ्य को राष्ट्रीयकरण कर देना चाहिए। हर पांच वर्षों पर सुरक्षित सीट को सामान्य सीट किया जाना चाहिए। मैं दलित विरोधी नहीं हॅू मगर जहां-जहां सुरक्षित सीट है उसे देश की राजनीतिक पार्टियों द्वारा अंतिम पायदान में रहने वाले लोगों को टिकट नहीं दिया जाता है क्योंकि उनके पास पैसे नहीं होते हैं।
बिहार में लोकसभा सीट केवल और केवल पारिवारिक सीट में बंटकर रह जाती है। अत्यंत पिछड़ा को भी लोकसभा एवं विधानसभा आरक्षण देना चाहिए।
श्री चन्द्रवंशी ने बताया कि गया से राजेश कुमार पासवान, खगडिय़ा से श्रीमती मधुबाला देवी, सुपौल से संजीत कुमार चौधरी, मधेपुरा से श्रीमती भारती खां, मुंगेर से श्रीमती अनिता सिंह चन्द्रवंशी, नालंदा से बद्री नारायण सिंह चन्द्रवंशी, पटना साहिब से अजीत कुमार सिंह चन्द्रवंशी, पाटलिपुत्रा से श्रीमती रंजीता सिंह चन्द्रवंशी को उम्मीदवार बनाया गया है। श्री चन्द्रवंशी ने कहा कि सभी लोकसभा में अनुसूचित जाति, अतिपिछड़ा एवं पिछड़ा वर्ग के प्रतिनिधियों को उम्मीदवार घोषित किया गया है।


Download Android App
Download iOS App



