दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बुधवार को भारत द्वारा एक लाइव उपग्रह को मार गिराकर अपनी उपग्रह रोधी मिसाइल क्षमता का सफल प्रदर्शन करने के बाद डीआरडीओ को बधाई दी।
केजरीवाल ने ट्वीट किया, ‘‘एएसएटी प्रौद्योगिकी का सफल परीक्षण करके एक और उपलब्धि हासिल करने के लिए डीआरडीओ और पूरे वैज्ञानिक समुदाय को एक बार फिर बधाई।’’
वैज्ञानिकों की उपलब्धियों पर न हो राजनीति : राम माधव
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुधवार को घोषणा की कि भारत ने अंतरिक्ष में एंटी सैटेलाइट मिसाइल से एक लाइव सैटेलाइट को मार गिराकर आज अपना नाम अंतरिक्ष महाशक्ति के तौर पर दर्ज करा दिया और भारत ऐसी क्षमता हासिल करने वाला दुनिया का चौथा देश बन गया।


Download Android App
Download iOS App



