सक्रिय सेटेलाइट को मिसाइल से मार गिराने की भारत की घोषणा पर निशाना साधते हुए पाकिस्तान ने बुधवार को कहा कि वह बाह्य अंतरिक्ष के सैन्यीकरण के खिलाफ है।
भारत अपनी इस उपलब्धि से दुनिया की प्रमुख सुपर अंतरिक्ष शक्तियों में शामिल हो गया है।
ममता का PM मोदी पर निशाना- राजनीतिक फायदे के लिए एक और बेइंतहा नौटंकी
विदेश कार्यालय के प्रवक्ता मोहम्मद फैसल ने एक बयान में कहा कि अंतरिक्ष मानवता की साझी विरासत है और हर देश की ज़िम्मेदारी है कि वह ऐसे कदमों से बचे जिनसे इस क्षेत्र का सैन्यीकरण होता हो।
उन्होंने कहा कि पाकिस्तान बाह्य अंतरिक्ष में हथियारों की होड़ के खिलाफ संयुक्त राष्ट्र के प्रस्ताव का एक प्रबल समर्थक है।
उन्होंने कहा कि भारत का परीक्षण काल्पनिक दुश्मनों से लड़ने जैसा है।


Download Android App
Download iOS App


