विधानसभा चुनावों की तारीखों का ऐलान होते ही बिहार की सियासत में उठपटक मची हुई है। दक्षिण भारत की पार्टी ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) की बिहार की सियासत में एंट्री हो चुकी है। मंगलवार को एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने कहा, बिहार के लोग सीएम नीतीश कुमार से थक चुके हैं, और वे एक व्यवहार्य विकल्प चाहते हैं।
बिहार की मौजूदा सरकार पर वार करते हुए ओवैसी ने कहा कि हमने देवेंद्र प्रसाद यादव (समाजवादी जनता दल डेमोक्रेटिक) के साथ एक एकजुट लोकतांत्रिक धर्मनिरपेक्ष गठबंधन बनाया है। बिहार के लोग सीएम नीतीश कुमार से थक चुके हैं, वे एक व्यवहार्य विकल्प चाहते हैं जो हम उन्हें प्रदान करने में सक्षम होंगे।
विधानसभा चुनाव में तेजस्वी और चिराग की प्रतिष्ठा दांव पर
असदुद्दीन ओवैसी ने अपनी पार्टी ऑल इंडिया मजलिस ए इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) का बिहार चुनाव के लिए समाजवादी जनता दल डेमोक्रेटिक के साथ गठबंधन किया है। ओवैसी ने पहले ही बिहार विधानसभा चुनाव लड़ने का ऐलान कर दिया था।


Download Android App
Download iOS App



