हाथरस में सामूहिक दुष्कर्म की शिकार युवती की मंगलवार को हुई मौत को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने देश और सरकारों के लिये शर्म की बात करार देते हुए दोषियों को फांसी दिये जाने की मांग की। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले में चार व्यक्तियों द्वारा दुष्कर्म किये जाने के बाद अस्पताल में भर्ती 19 वर्षीय दलित महिला की मंगलवार को यहां मौत हो गई।
हाथरस की पीडिता की मौत पूरे समाज, देश और सभी सरकारों के लिए शर्म की बात है। बड़े दुःख की बात है कि इतनी बेटियों के साथ दुष्कर्म हो रहे हैं और हम अपनी बेटियों को सुरक्षा नहीं दे पा रहे।
दोषियों को जल्द से जल्द फाँसी की सजा मिलनी चाहिए।
— Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) September 29, 2020
केजरीवाल ने ट्वीट किया, “हाथरस की पीड़िता की मौत पूरे समाज, देश और सभी सरकारों के लिए शर्म की बात है। बड़े दुःख की बात है कि इतनी बेटियों के साथ दुष्कर्म हो रहे हैं और हम अपनी बेटियों को सुरक्षा नहीं दे पा रहे। दोषियों को जल्द से जल्द फांसी की सजा मिलनी चाहिए।”
युवती की सेहत में सुधार नहीं होने पर सोमवार को अलीगढ़ के एक अस्पताल से उसे दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया था। पीड़िता से 14 सितंबर को सामूहिक दुष्कर्म किया गया था जिसके बाद उसे अलीगढ़ के जेएन मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया था। दुष्कर्म का विरोध करने पर आरोपियों ने गला दबाकर उसकी हत्या का प्रयास भी किया था। चारों आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है।


Download Android App
Download iOS App



