मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि सागर जिले की बीना रिफाइनरी ने कोविड-19 मरीजों के लिए ऑक्सीजन की आपूर्ति सुनिश्चित की है। उन्होंने बुधवार को कहा कि ऑक्सीजन का परिवहन न करना पड़े इसके लिए बीना रिफाइनरी संयंत्र के पास ही 1,000 बिस्तर का अस्थायी अस्पताल बनाया जा रहा है।
चौहान ने कहा कि मध्य प्रदेश के नगरीय विकास एवं आवास मंत्री भूपेन्द्र सिंह 22 अप्रैल को बीना रिफाइनरी (आगाशोध चक्क) के पास बन रहे 1,000 बिस्तर के अस्थाई कोविड अस्पताल के निर्माण कार्यों का निरीक्षण करेंगे।
गौरतलब है कि बीना रिफाइनरी के पास बनने वाले इस अस्थाई कोविड अस्पताल के निर्माण और व्यवस्थाओं के लिए मुख्यमंत्री चौहान ने सिंह को प्रभारी बनाया है। इस कोविड अस्पताल को बीना रिफाइनरी से ऑक्सीजन की आपूर्ति की जायेगी।


Download Android App
Download iOS App



