रांची एयरपोर्ट पर टेकऑफ के दौरान एयर एशिया के विमान से टकराया पक्षी, रोक दी गयी उड़ान

Summary :

एयर एशिया के प्रवक्ता ने बताया, “कंपनी के विमान वीटी-एचकेजी का परिचालन रांची से मुंबई के लिए उड़ान संख्या आई5-632 के तौर पर किया जा रहा था।”

रांची से मुंबई के लिये शनिवार को एयर एशिया के एक विमान के उड़ान भरने के दौरान एक पक्षी के उससे टकरा जाने पर उड़ान रोक दी गई। एयरलाइन के प्रवक्ता ने यह जानकारी दी।
उल्लेखनीय है कि यह घटना केरल के कोझिकोड हवाईअड्डे पर शुक्रवार को एअर इंडिया एक्सप्रेस के एक विमान के रनवे से फिसल कर 35 फीट गहरी खाई में गिर जाने और उसके दो टुकड़े हो जाने के एक दिन बाद हुई। दुबई से आई उड़ान में 190 लोग सवार थे, जिनमें 18 लोगों की मौत हो गई।
रांची की घटना के बारे में एयर एशिया के प्रवक्ता ने बताया, ‘‘ कंपनी के विमान वीटी-एचकेजी का परिचालन रांची से मुंबई के लिए उड़ान संख्या आई5-632 के तौर पर किया जा रहा था। आज, आठ अगस्त 2020 को उड़ान भरने के निर्धारित समय पूर्वाह्न 11 बज कर 50 मिनट के समय एक पक्षी इससे टकरा गया।’’ उन्होंने बताया कि पायलट ने उड़ान भरने की प्रक्रिया रोक दी और मौजूदा समय में विमान का निरीक्षण किया जा रहा है।
प्रवक्ता ने बताया कि विमान को परिचालित करने की अनुमति मिलते ही इसके अपने गंतव्य के लिये उड़ान भरने का कार्यक्रम है। प्रवक्ता ने कहा,‘‘एयर एशिया इंडिया अपने अतिथियों और चालक दल के सदस्यों की सुरक्षा को प्राथमिकता देती है और उड़ान में देरी से हुई असुविधा के लिए खेद व्यक्त करती है।’’

सुशांत के पिता ने SC में दायर की हलफनामा, कहा- मुख्य गवाह को प्रभावित कर रहीं रिया

Desk Team