सत्तारूढ़ बीजू जनता दल के अध्यक्ष और ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने बुधवार को अपनी पार्टी के विधायकों से कहा कि वे राज्य विधानसभा के शीतकालीन सत्र के दौरान सदन में मौजूद रहें। हालांकि, पार्टी ने कोई व्हिप जारी नहीं किया है लेकिन पटनायक ने शीतकालीन सत्र की शुरुआत के पहले बीजद विधायक दल की बैठक की अध्यक्षता करते हुए यह निर्देश दिया।
कुलभूषण जाधव के लिए पाकिस्तान करेगा अपने आर्मी एक्ट में बदलाव
मुख्यमंत्री ने सरकार की मुख्य सचेतक प्रमिला मलिक से पार्टी विधायकों की सदन में दैनिक उपस्थिति पर एक रिपोर्ट भेजने के लिए कहा है। पटनायक ने बीजद विधायकों से कहा, ‘‘दो या अधिक दिनों के लिए छुट्टी पर जाने वाले पार्टी विधायकों को मेरी अनुमति लेनी होगी।’’ बीजद अध्यक्ष ने पार्टी विधायकों से यह भी कहा कि वह सदन में उनके प्रदर्शन की समीक्षा करेंगे। पटनायक ने कहा, ‘‘सदस्यों को चर्चा में सक्रियता से भाग लेना चाहिए। मैं पहली बार विधायक बने सदस्यों के प्रदर्शन पर खास तौर से ध्यान दूंगा।’’


Download Android App
Download iOS App



