भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) राष्ट्रीय सचिव सुनील देवधर और कार्यकर्ताओं सहित कई भाजपा नेताओं को पुलिस हिरासत में ले लिया गया, इसका कारण यह है कि उन्होंने गुंटूर में जिन्ना टॉवर सेंटर तक मार्च करने की मांग की थी और इसका नाम पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम के नाम पर रखा गया था। पार्टी की युवा शाखा भाजयुमो की एक बैठक के बाद भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने जिन्ना टॉवर तक एक विरोध मार्च निकालने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने इसे विफल कर दिया और उन्हें हिरासत में ले लिया।
भाजपा ने जिन्ना टावर का नाम बदलने की मांग
बता दें कि पिछले कुछ महीनों से भाजपा और अन्य हिंदू संगठन ऐतिहासिक जिन्ना टॉवर का नाम बदलने की मांग कर रहे हैं, लेकिन वाईएस जगन मोहन रेड्डी सरकार ने इस पर कोई ध्यान नहीं दिया। मंगलवार को राज्य के लिए पार्टी के सह-प्रभारी देवधर शहर में थे और उन्होंने विरोध का नेतृत्व करने की मांग की। भाजपा ने मांग करते हुए कहा कि जिन्ना टॉवर का नाम बदलकर एपीजे अब्दुल कलाम टॉवर कर दिया जाए। भाजपा के राज्यसभा सदस्य जीवीएल नरसिम्हा राव ने अपनी पार्टी के नेताओं के खिलाफ पुलिस के कठोर व्यवहार और उन्हें हिरासत में लेने की निंदा की।
जिन्ना टावर से बदलकर अब्दुल कलाम रखें नाम
एक ट्वीट में उन्होंने पूछा, ” हम आंध्रा प्रदेश में है या पाकिस्तान में हैं”। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सोमू वीरराजू ने कहा कि न केवल उनकी पार्टी बल्कि लोगों ने भी टावर का नाम बदलने की मांग की है। उन्होंने कहा कि जिन्ना का नाम हटाने और टावर का नाम अब्दुल कलाम के नाम पर रखने की मांग को व्यापक समर्थन मिल रहा है। वीरराजू ने कहा, “राज्य सरकार हमारी मांग पर दमनकारी रुख नहीं अपना सकती है।”


Download Android App
Download iOS App



