भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का केंद्रीय नेतृत्व झारखंड के मुख्यमंत्री रघुबर दास पर भरोसा जता रहा है और उसने उनके आलोचकों को आगामी विधानसभा चुनाव में टिकट देने से इनकार कर दिया है। भाजपा ने स्पष्ट किया है कि रघुबर दास चुनाव में पार्टी का चेहरा होंगे। 81 सदस्यीय राज्य विधानभा चुनाव पांच चरणों में 30 नवंबर से 20 दिसंबर तक होंगे।
चुनाव 21 दिनों में होगा, ऐसा राज्य में नक्सल समस्या की वजह से है, जो सुरक्षा चुनौती है। मतगणना 23 दिसंबर को होगी। भगवा पार्टी की सहयोगी ऑल झारखंड स्टूडेंट्स यूनियन (एजेएसयू) से भी इस पर विमर्श नहीं किया गया है। एजेएसयू के अध्यक्ष उदेश महतो ने संवाददाताओं से कहा, इस मुद्दे पर हमसे विमर्श नहीं किया गया है। भाजपा ने रविवार को चुनाव के लिए 52 उम्मीदवारों की एक सूची जारी की।
दास जमशेदपुर पूर्व से चुनाव मैदान में है, जबकि भाजपा की झारखंड इकाई के प्रमुख लक्ष्मण गिलुआ चक्रधरपुर से चुनाव लड़ेंगे। भाजपा ने मंत्री सरयू रॉय व नीलकंठ सिह मुंडा के नाम को रोके रखा है। रॉय ने कहा, यह पहली सूची है। पार्टी को हरहाल में नामों पर विचार करना होगा। दूसरी सूची आने दीजिए। रॉय, मुख्यमंत्री रघुवर दास और झारखंड सरकार के कामकाज के तरीके की आलोचना करते रहे हैं।


Download Android App
Download iOS App



