बीजेपी ने CM कुमारस्वामी के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने की मांग की

Summary :

In Karnataka, the BJP demanded to present a no-confidence motion against the Congress-JD (S) government on Monday. Congress – After the resignation of 16 MLAs from JD (S) coalition, the present government is facing crisis.

कर्नाटक में भाजपा ने सोमवार को कांग्रेस – जद (एस) सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पेश करने की मांग की। कांग्रेस – जद (एस) गठबंधन के 16 विधायकों के विधानसभा से इस्तीफे के बाद मौजूदा सरकार संकट का सामना कर रही है। 
भाजपा के प्रदेश महासचिव सी टी रवि ने बताया कि पार्टी ने कार्यमंत्रणा समिति की बैठक के दौरान विधानसभा अध्यक्ष के. आर. रमेश कुमार को नोटिस भेजकर अविश्वास प्रस्ताव लाने की मांग की। बैठक में पार्टी नेता बी एस येदियुरप्पा भी शामिल थे। 

राहुल के बाद नवजोत सिंह सिद्धू ने CM अमरिंदर को भेजा अपना इस्तीफा

उन्होंने कहा, ‘‘जी हां, हमने अविश्वास प्रस्ताव पेश करने के लिये नोटिस भेजा है।’’ इस्तीफा देने वाले बागी 16 विधायक मुंबई में डेरा डाले हुए हैं। विधानसभा अध्यक्ष ने अब तक इनका इस्तीफा स्वीकार नहीं किया है क्योंकि मामला उच्चतम न्यायालय में लंबित है। उच्चतम न्यायालय मामले में मंगलवार को सुनवाई करेगा। 

Desk Team