गुजरात में अब तक की सबसे बड़ी ऐतिहासिक जीत हासिल करने के बाद भाजपा सोमवार, 12 दिसंबर को राज्य में लगातार सातवीं बार सरकार बनाने जा रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के अलावा अन्य कई केंद्रीय मंत्री और भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्री भी गुजरात के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हो सकते हैं।
लगभग 20 विधायक मुख्यमंत्री के साथ मंत्रिपद की शपथ ले सकते हैं
भूपेंद्र पटेल और गुजरात भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सीआर पाटिल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और अन्य वरिष्ठ नेताओं को शपथ ग्रहण समारोह का न्योता देने के लिए शनिवार शाम को दिल्ली आ सकते हैं। बताया जा रहा है कि दिल्ली में वरिष्ठ नेताओं के साथ मुलाकात के दौरान मंत्रिमंडल गठन और नए मंत्रियों के नाम को लेकर भी चर्चा की जा सकती है। सूत्रों के मुताबिक, सोमवार को होने वाले शपथ ग्रहण समारोह में 20 के लगभग विधायक मुख्यमंत्री के साथ मंत्रिपद की शपथ ले सकते हैं।
उत्तर प्रदेश के मुखिया ने किया था रोड शो
आपको बता दें, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी का गुजरात में जादू चला है। योगी ने गुजरात विधानसभा चुनाव में 25 सीटों पर जनसभा और रोड शो किया था। इनमें से 12 पर विपक्षी दलों का कब्जा था, लेकिन योगी आदित्यनाथ ने वहां के मतदाताओं से साथ मांगा तो गुजरात ने बाबा की बातों को शिरोधार्य कर 8 सीटों पर कमल खिलाया।
योगी आदित्यनाथ ने गुजरात विधानसभा चुनाव में 25 सीटों पर जनसभा और रोड शो किया था। इनमें से 12 पर विपक्षी दलों का कब्जा था, लेकिन योगी आदित्यनाथ ने यहां के मतदाताओं से साथ मांगा तो गुजरात ने बाबा की बातों को शिरोधार्य कर 8 सीटों पर कमल खिलाया। वहीं 3 सीटों (गोधरा, वीरमगाम और वारछा रोड) पर उत्तर प्रदेश के मुखिया ने रोड शो किया था। यहां उमड़ी भीड़ ने बाबा के विश्वास को वोट में बदलकर तीनों सीट भाजपा की झोली में डाल दी।


Download Android App
Download iOS App



