इंडिया अगेंस्ट करप्शन (आईएसी) के अध्यक्ष हेमंत पाटिल ने भविष्यवाणी की है कि महाराष्ट्र में एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली गठबंधन सरकार आंतरिक रस्साकशी के कारण जल्द ही गिर जाएगी।
पाटिल ने साथ ही ये शुक्रवार को दावा किया कि राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी से अलग हुए गुट के राज्य सरकार में शामिल होने के बाद पिछले साल से कैबिनेट विस्तार का इंतजार कर रहे विधायकों को चिंता सता रही है कि उन्हें अपना मंत्री पद गंवाना पड़ेगा।
कार्यकर्ताओं का दावा ,विधायकों की नाराजगी का फायदा उठाकर विपक्ष सरकार को गिराने की करेगा कोशिश
उन्होंने कहा कि अगर कुछ असंतुष्ट विधायक सरकार छोड़ भी देते हैं तो भी सरकार को कोई खतरा नहीं है।
उन्होंने कहा कि हालांकि, कार्यकर्ताओं का दावा है कि विधायकों की नाराजगी का फायदा उठाकर विपक्ष सरकार को गिराने की कोशिश करेगा।
भाजपा राज्य का नेतृत्व अजीत पवार को सौंपने की योजना बना रही है
उन्होंने दावा किया कि भाजपा राज्य का नेतृत्व उपमुख्यमंत्री अजीत पवार को सौंपने की योजना बना रही है और आने वाले समय में बड़े राजनीतिक उथल-पुथल होने की संभावना है।


Download Android App
Download iOS App



