महाराजगंज : उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राज बब्बर ने बुधवार को भाजपा पर आरोप लगाया कि वह विकास के मुद्दों से लोगों का ध्यान भटका वोटों के लिए सांप्रदायिक नफरत फैलाने का प्रयास कर रही है। बब्बर ने एक चुनावी जनसभा में कहा कि भाजपा लोगों का मन विकास के मुददों से हटाने की कोशिश कर रही है और उन्हें सांप्रदायिकता की ओर ले जा रही है।
वह सांप्रदायिक नफरत फैलाकर वोट मांग रही है। उन्होंने कहा कि अधिकांश विकास कार्य कांग्रेस सरकार के समय हुए क्योंकि पार्टी गरीबों, पिछडों और दबे कुचलों की आवाज है। बब्बर ने कहा कि कांग्रेस हर जाति, धर्म के लोगों और हर भौगोलिक क्षेत्र के लिए विकास कार्य करने में सक्षम है । केवल कांग्रेस देश को विकास के रास्ते पर ले जा सकती है ।


Download Android App
Download iOS App




