राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) के निदेशक डॉ. समित शर्मा ने कहा कि राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन कार्यक्रम के तहत चिकित्सा संस्थान को तीन वर्षों तक प्रतिवर्ष तीन लाख रुपये प्रोत्साहन राशि के रूप में प्रदान किये जायेंगे। विशिष्ट शासन सचिव डा.शर्मा आज जयपुर के देवी नगर स्थित शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र (यूपीएचसी) को गुणवत्ता आश्वासन कार्यक्रम के तहत 93.8 प्रतिशत अंक प्राप्त पर राष्ट्रीय गुणवत्ता मानक प्रमाण पत्र एवं ट्राफी प्रदान कर रहे थे।
उन्होने बताया कि केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की गाईडलाईन के अनुसार गुणवत्ता आश्वासन कार्यक्रम के तहत चयनित शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र देवीनगर राज्य का पहला शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र है।
उन्होंने बताया कि देवीनगर प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द, द्वारा इस राशि में से 75 प्रतिशत राशि चिकित्सालय के रखरखाव एवं चिकित्सा सुविधाओं के विस्तार एवं सुदृढ़करण हेतु किया जा सकता है। चिकित्सालय के प्रति जिम्मेदारी, लगाव एवं अपनत्व की भावना बनाये रखने के लिये शेष 25 प्रतिशत राशि का चिकित्सा संस्थान पर कार्यरत अधिकारियों एवं कार्मिकों को आनुपातिक रूप से प्रेरणास्वरूप राशि प्रदान की जायेगी।


Download Android App
Download iOS App



