बलरामपुर में शादी समारोह में खाना बनाते समय लगी आग में 13 मकान जले

Summary :

नानमून, बंसराज, इतवारी, जगतराम, रतिराम, बलिराम, ओंकार, कमलेश,उग्रसेन और घनश्याम आदि का मकान और उसमे रखा सामान जलकर राख हो गया।

उत्तर प्रदेश में बलरामपुर जिले के हरैया सतघरवा क्षेत्र में बुधवार को शादी समारोह में भोजन बनाने के दौरान लगी छप्पर में आग लगने से 13 मकान जल गये और एक मवेशी की झुलसने से मौत हो गयी। राजस्व विभाग के सूत्रों ने यहाँ बताया कि रतनवा गाँव में उग्रसेन के यहां शादी समारोह के लिए भोजन बनाया जा रहा था। उस समय उनके छप्पर में आग लग गयी।

तेज हवा के कारण देखते ही देखते आग ने आसपास के 13 मकानों को अपनी चपेट में ले लिया और वहां रखा सामान जलकर राख हो गया। अग्निकांड मे बंसतराज के बैल की झुलसने से मौत हो गयी।

 उन्होंने बताया कि सूचना पर मौके पर पहुंची डायल 100 की पुलिस और ग्रामीणों के कडी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। राजस्व कर्मियो ने रतनवा गाँव पहुंच कर अग्निकांड में नुकसान का आकलन किया है। आग में नानमून, बंसराज, इतवारी, जगतराम, रतिराम, बलिराम, ओंकार, कमलेश,उग्रसेन और घनश्याम आदि का मकान और उसमे रखा सामान जलकर राख हो गया।

Desk Team