कर्नाटक के चिंचोली विधानसभा उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के उम्मीदवार डॉ. अविनाश जाधव ने चुनाव प्रचार के बीच कलाबुर्गी एमआरसीएम मेडिकल कॉलेज में बुधवार को एम. डी. की परीक्षा दी। श्री अविनाश के पिता डॉ. उमेश जाधव कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मल्लिकार्जुन के खिलाफ कलाबुर्गी लोकसभा सीट से भाजपा के टिकट पर मैदान में उतरे थे।
श्री अविनाश ने केबीएन कॉलेज से सफलतापूर्वक एमबीबीएस पास किया है और अब उन्होंने एम। डी। की परीक्षा दी है लेकिन राज्य में बदले राजनीतिक हालात के कारण वह भाजपा के टिकट पर चिंचोली विधानसभा का उपचुनाव लड़ रहे हैं। उनके खिलाफ इस सीट से जनता दल (सेक्युलर) और कांग्रेस के गठबंधन के उम्मीदवार सुभाष राठौड़ चुनावी मैदान में हैं। इस सीट पर उपचुनाव के लिए मतदान 19 मई को होगा और नतीजे 23 मई को आएंगे।


Download Android App
Download iOS App



