कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने बुधवार को कहा कि उनकी पार्टी की प्रस्तावित न्यूनतम आय गारंटी योजना (न्याय) गरीबी की बेड़ियों को तोड़ेगी और लाखों लोगों के जीवन में बदलाव लाएगी।
उन्होंने ट्विटर पर उस मीडिया खबर का वीडियो भी पोस्ट किया जो एक ग्रामीण लड़की सुनयना के बारे में है। वह रोजगार अवसरों की कमी तथा पर्याप्त आय नहीं होने के कारण गैस सिलेंडर नहीं भरवा पाने की शिकायत कर रही है।
गांधी ने कहा, ‘‘मोदीजी कृपया देखिए कि आपकी नीतियों ने सुनयना के लिए क्या किया? न्याय उसके साहस एवं समानता को समर्पित है। न्याय से गरीबी की बेड़ियां टूटेंगी।’’
उन्होंने कहा कि न्याय से सुनयना एवं उसके जैसे लाखों लोगों के जीवन में बदलाव आएगा।


Download Android App
Download iOS App



