भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने बुधवार को कहा कि लोकसभा चुनाव के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अगर वापस सत्ता में आएंगे तो संविधान के अनुच्छेद 370 को हटाया जाएगा।
अनुच्छेद 370 के तहत जम्मू-कश्मीर को स्वायत्तता प्रदान की गई है और यह अनुच्छेद प्रदेश के संबंध में कानून बनाने के लिए संसद की शक्ति को सीमित करता है।
प्रदेश का औद्योगिक नगर जमशेदपुर में एक जनसभा को संबोधित करते हुए शाह ने कहा, ‘मैं आपको आश्वस्त करता हूं कि अगर नरेंद्र मोदी वापस सत्ता में आएंगे तो अनुच्छेद 370 को हटाया जाएगा। भाजपा के कार्यकर्ता जब तक जीवित रहेंगे तब तक जम्मू-कश्मीर भारत का हिस्सा बना रहेगा।’
शाह ने बुधवार को धनबाद और जमशेदपुर में पार्टी के उम्मीदवारों के पक्ष में चुनाव प्रचार किया।
रामलीला मैदान रैली : नामदार परिवार ने INS विराट का टैक्सी की तरह किया इस्तेमाल – PM मोदी
उन्होंने कहा, ’70 साल बाद हमें एक ऐसा प्रधानमंत्री मिला जो भारत के बारे में सोचता है न कि परिवार के बारे में। संप्रग (संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन) सरकार के दौरान हमारे जवानों पर कोई भी हमला कर देता था। मौनी बाबा (पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह) ऐसे हमलों पर चुप्पी बनाए रखते थे।’
शाह ने कहा, ‘लेकिन पुलवामा में सीआरपीएफ के 70 जवानों के शहीद होने के बाद मोदी सरकार ने एयर स्ट्राइक करके आतंकियों का खात्मा किया। किसी दूसरे देश में आतंकियों को निशाना बनाने वाला भारत अमेरिका और इजरायल के बाद तीसरा देश बन गया है।’
उन्होंने कहा कि बालाकोट एयर स्ट्राइक के बाद दो जगहों पर कयामत आ गई- पहला पाकिस्तान में और दूसरा (कांग्रेस अध्यक्ष) राहुल गांधी के दफ्तर में।
उन्होंने कहा कि अगर देश में कुछ युवाओं पर हमला किया जाता है तो ‘राहुल बाबा’ और उनके गुरु सैम पित्रोदा कार्रवाई करने के बदले बातचीत करने के पक्षधर हैं।


Download Android App
Download iOS App



