बेतिया , (पंजाब केसरी ) : पूर्व नौकरशाह भारत सरकार, बाबु धाम ट्रस्ट के संस्थापक और भाजपा नेता एपी पाठक ने चम्पारण के लगुनाहा में प्राकृतिक आपदा अगलगी से पीड़ित 21 परिवारों को तत्काल राहत सामग्री अपने हाथों से बांटा जिसमे हरिहर यादव, दुखी यादव,सुखल राय, राजेश्वर पड़ित,संजय कुशवाहा,मंजूर मियां, बनारसी खटीक, किशोर यादव,लालन महतो, आजाद अली,साहेब यादव आदि अन्य लोगों के बीच राहत सामग्री बांटा।

तथा स्थल का मुयायना कर तुरंत अंचलाधिकारी से सबके सामने दूरभाष पर बात कर मुवावजा देने हेतु निवेदन किया। साथ ही भाजपा नेता ने पीड़ित परिवारों को ढाढस बंधाया और उनकी आपबिती सुना । ये सब कार्यक्रम भाजपा के बैनर तले उन्होंने किया और लोगों से भाजपा और मोदी जी को और मजबूती देने की अपील किया।

साथ ही लोगों को और मदद हेतु आश्वासन भी दिया तत्पश्चात जिला मुख्यालय में आयोजित निर्वतमान एसपी उपेंद्र नाथ वर्मा के विदाई समारोह में पहुंचे जहां जिले के सभी वरीय अधिकारी जिला जज, डीआईजी, डीएम, दोनो एसपी, सारे अनुमंडल पदाधिकारी और पुलिस पदाधिकारी और गणमान्य लोग मौजूद थे वहां उन्होंने निर्वतमान एसपी उपेंद्र नाथ वर्मा जी को बधाई और शुभकामनाएं दिया और उन्होंने वरीय अधिकारीयों से अगलगी से पीड़ित लगूनाहा में और मदद और मुवावजा देने हेतु बात किया। आपको बताते चले कि एपी पाठक जी अपने बाबु धाम ट्रस्ट के माध्यम से दशकों से चंपारण के लोगों की सेवा करते आ रहे हैं। प्राकृतिक आपदा से पीड़ित परिवारों को एपी पाठक जी तुरंत राहत सामग्री उन तक शुरू से देते आ रहे है और उनके पुनर्वास हेतु लगातार प्रयास करते रहे हैं।


Download Android App
Download iOS App



