भाजपा की तमिलनाडु इकाई के उपाध्यक्ष बी टी अरसा कुमार यहाँ गुरुवार को द्रमुक में शामिल हो गए। उन्होंने कुछ दिन पहले द्रमुक अध्यक्ष एम के स्टालिन की प्रशंसा कर हलचल पैदा कर दी थी। अरसा कुमार स्टालिन की उपस्थिति में पार्टी मुख्यालय ‘अन्ना अरिवलयम’ में द्रमुक में शामिल हुए।
रविवार को एक समारोह में एक भाषण में कुमार ने कहा था कि सही समय आने पर चीजें अपने आप होंगी और स्टालिन मुख्यमंत्री बनेंगे।
भाजपा ने इसे अनुशासनहीनता बताया था और कुमार के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी।


Download Android App
Download iOS App



