भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के नेता व पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को महाराष्ट्र विधानसभा में विपक्ष का नेता चुना गया है। विधानसभा अध्यक्ष नाना पटोले ने औपचारिक तौर पर फडणवीस को सदन में विपक्ष का नया नेता घोषित किया। नाना पटोले ने कहा कि विधानसभा में बीजेपी को विपक्षी पार्टी का दर्जा दिया गया है और फडणवीस विपक्ष के नए नेता होंगे।
मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे, शिवसेना, राकांपा, कांग्रेस के मंत्रियों ने विधानसभा में फडणवीस को विपक्ष का नेता चुने जाने पर बधाई दी। वहीं इससे पहले बीजेपी ने राज्य विधानसभा अध्यक्ष पद के अपने उम्मीदवार किशन कथोरे का नाम वापस ले लिया था, जिसके बाद सत्तारूढ़ शिवसेना-कांग्रेस-राकांपा गठबंधन के उम्मीदवार के तौर पर पार्टी विधायक नाना पटोले ने विधानसभा अध्यक्ष के रूप में शपथ ली।
फडणवीस की सत्ता हासिल करने की जल्दबाजी महाराष्ट्र में भाजपा को ले डूबी: संजय राउत
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता नाना पटोले रविवार को महाराष्ट्र विधानसभा के अध्यक्ष निर्वाचित हुए। बीजेपी प्रत्याशी किशन कथोरे के सुबह नामांकन वापस लेने के बाद कार्यवाहक अध्यक्ष दिलीप वालसे पाटिल ने यह एलान किया। इसके बाद मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे और कुछ वरिष्ठ विधायक नाना पटोले (57) को अध्यक्ष की पीठ तक ले गए।


Download Android App
Download iOS App



