भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने आंध्र प्रदेश में युवाजना श्रामिका रैतु कांग्रेस पार्टी (वाईएसआर) कांग्रेस पार्टी की सरकार के शासन को ‘कुशासन’ करार देते हुए आरोप लगाया कि यह पार्टी भ्रष्टाचार और वंशवाद में लिप्त है और इसका धर्मनिरपेक्षता में विश्वास नहीं है। उन्होंने कहा, ‘‘भ्रष्टाचार, वंशवाद और धर्मनिरपेक्षता में विश्वास नहीं करना इस सरकार के कुशासन की पहचान है।
राज्य में करीब 150 हिंदू मंदिरों पर हमले हुए और अब तक दोषियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई।’’ वह नेल्लोर में एक चुनावी रैली को संबोधित कर रहे थे। तिरुपति (आरक्षित) सीट पर उपचुनाव होना है और वह भाजपा प्रत्याशी के. रत्नाप्रभा के समर्थन में रैली कर रहे थे। उन्होंने यहाँ पहले भगवान वेंकेटेश्वर मंदिर में पूजा अर्चना की।


Download Android App
Download iOS App



