शिवसेना नेता और राज्यसभा सांसद संजय राउत की मुश्किलें बढ़ सकती है। बीजेपी नेता किरीट सोमैया की पत्नी मेघा किरीट ने संजय राउत पर मानहानि का दावा करते हुए 100 करोड़ का नोटिस भेजा है। बीजेपी नेता की पत्नी ने ये कथित टॉयलेट घोटाले में नाम घसीटने पर मानहानि का मुकदमा दायर किया है।
मेघा किरीट इससे पहले राउत के खिलाफ मुलुंड थाने में मानहानि की शिकायत दर्ज करवा चुकी हैं। बीजेपी नेता ने आरोप लगाया है कि राउत ने बिना किसी सबूत के उनकी पत्नी और परिवार को बदनाम करने के लिए शौचालय घोटाले में उनका नाम घसीटा है।
किरीट सोमैया पर धोखाधड़ी का केस
इससे पहले किरीट सोमैया पर 57 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी का केस भी चल रहा है। किरीट सोमैया पर आरोप है कि उन्होंने INS विक्रांत को बचाने के लिए फंड जुटाया था लेकिन उस फंड का गलत इस्तेमाल हुआ। इस मामले में 53 साल के एक पूर्व फौजी की शिकायत पर किरीट दंपती व उनके पुत्र के खिलाफ मुंबई के एक थाने में केस दायर किया गया है। किरीट दंपती को हाईकोर्ट ने इस मामले में अंतरिम राहत दी है।


Download Android App
Download iOS App



