बंगाल में BJP को झटका, ‘घर वापसी’ करेंगे मुकुल रॉय, ममता से होगी मुलाकात

Summary :

बीजेपी के बड़े नेता मुकुल रॉय अपने बेटे सुभ्रांशु के साथ टीएमसी में वापसी कर सकते हैं। टीएमसी मुख्यालय में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के साथ मुलाकात के बाद इस मुद्दे पर तस्वीर पूरी तरह से साफ़ हो सकती है।

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों में टीएमसी को मिली भारी जीत का असर ये हुआ है कि बीजेपी में शामिल हुए नेताओं ने पुनः वापसी की कवायद शुरू कर दी है। इस लिस्ट में बीजेपी के बड़े नेता मुकुल रॉय का नाम भी जुड़ गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार मुकुल रॉय अपने बेटे सुभ्रांशु के साथ टीएमसी में वापसी कर सकते हैं।
टीएमसी मुख्यालय में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के साथ मुलाकात के बाद इस मुद्दे पर तस्वीर पूरी तरह से साफ़ हो सकती है। मुकुल रॉय आज शाम सीएम ममता से मुलाकात करने वाले हैं। इससे पहले टीएमसी सांसद सौगत राय ने इसे लेकर एक बड़ा संकेत देते हुए कहा था कि, ‘ऐसे बहुत से लोग हैं, जो अभिषेक बनर्जी के संपर्क में हैं और वापस आना चाहते हैं। 

रीता बहुगुणा जोशी के दावे पर बोले पायलट- उन्होंने सचिन तेंदुलकर से की होगी बात

पार्टी विरोधी गतिविधियों के आरोप में टीएमसी ने मुकुल रॉय को 6 साल के लिए बाहर कर दिया था। उन्हें ममता बनर्जी का सबसे खास नेता कहा जाता था। टीएमसी से बहार किए जाने के बाद उन्होंने बीजेपी का दामन थाम लिया था। मुकुल रॉय का नाम बंगाल के सबसे चर्चित नारदा स्टिंग केस में भी आया था। 
सूत्रों का कहना है कि पश्चिम बंगाल भाजपा में सुवेंदु अधिकारी का कद लगातार बढ़ता जा रहा है। उन्हें नेता विपक्ष भी बनाया गया है। ऐसे में मुकुल रॉय की बेचैनी लगातार बढ़ रही थी, जिसके चलते उन्होंने अपनी पुरानी पार्टी में लौटने का मन बना लिया। अब देखने वाली बात है कि टीएमसी उन्हें वापस वही दर्जा देते है या नहीं।

Desk Team