बीजेपी के गोवा इकाई के प्रमुख बने सदानंद तनावड़े

Summary :

थीविम के पूर्व विधायक तनावड़े मौजूदा समय में गोवा बीजेपी के महासचिव पद पर थे। राज्य में पार्टी प्रमुख बनने के लिए सिर्फ उन्होंने ही शनिवार को नामांकन किया था।

भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के नेता सदानंद तनावड़े निर्विरोध रूप से पार्टी के गोवा इकाई के अध्यक्ष निर्वाचित हुए। बीजेपी ने आज इसकी जानकारी दी। तनावड़े बीजेपी के राज्य सभा सांसद विनय तेंदुलकर की जगह लेगें। तेंदुलकर 2012 से अब तक लगातार गोवा बीजेपी के प्रमुख पद पर रहे हैं। 
बीजेपी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अविनाश राय खन्ना ने तनावड़े को पार्टी की गोवा इकाई का प्रमुख घोषित किया। यह घोषणा रविवार को पार्टी के कार्यकर्ताओं के सम्मेलन में हुई। थीविम के पूर्व विधायक तनावड़े मौजूदा समय में गोवा बीजेपी के महासचिव पद पर थे। राज्य में पार्टी प्रमुख बनने के लिए सिर्फ उन्होंने ही शनिवार को नामांकन किया था। 

सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर केरल के कोच्चि में अवैध अपार्टमेंट को किया गया ध्वस्त

औपचारिक घोषणा से पहले बीजेपी की राज्य परिषद का रविवार को सम्मेलन हुआ था। इस सम्मेलन में मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत, बीजेपी के निवर्तमान प्रदेश अध्यक्ष तेंदुलकर और गोवा के कई मंत्री मौजूद थे। सावंत ने ट्वीट कर तनावड़े का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि तनावड़े के नेतृत्व में पार्टी और अधिक ऊंचाइयों को छुएगी। 

Desk Team