तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) का दामन छोड़ भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) में शामिल हुए नेता शुभेंदु अधिकारी ने गुरुवार को अपने होम टाउन पूर्वी मिदनापुर जिले के कोंताई में रैली की। रैली में उन्होंने कहा कि बीजेपी में शामिल होकर उन्होंने बिल्कुल सही किया और जनता ने इसे मंजूर किया है।
उन्होंने कहा कि पश्चिम मेदिनीपुर में मैं और दिलीप घोष ने बंगाल की खाड़ी की रेतीली मिट्टी और जंगलमहल की लाल मिट्टी को एक कर दिया है और अब मैं कमल खिलने के बाद ही सोऊंगा। उन्होंने कहा, ‘रोड शो दर्शाता है कि मैंने सही फैसला लिया और इसे जनता की मंजूरी मिली है।’
अधीर रंजन चौधरी का ऐलान, बंगाल में लेफ्ट पार्टियों के साथ चुनावी मैदान में उतरेगी कांग्रेस
शुभेंदु अधिकारी अब आठ जनवरी को नंदीग्राम में एक रैली को संबोधित करेंगे। इससे पहले शुभेंदु अधिकारी ने भारतीय जनता पार्टी के नेता के तौर पर अपनी पहली रैली मंगलवार को बर्दवान में की थी। गौरतलब है कि पूर्वी मिदनापुर जिला तृणमूल कांग्रेस का गढ़ माना जाता है, पार्टी से भी अधिक शुभेंदु अधिकारी के परिवार का। अब जब शुभेंदु अधिकारी ने पाला बदल लिया है तो टीएमसी और बीजेपी दोनों ही जिले में अपनी ताकत दिखाने की पूरी कोशिश कर रहे हैं।
उम्मीद जताई जा रही है कि टीएमसी अध्यक्ष और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी 7 जनवरी 2021 को इसी जिले के नंदीग्राम में एक और रैली को संबोधित करने वाली हैं। शुभेंदु अधिकारी को न सिर्फ ममता बनर्जी का खास माना जाता था, बल्कि वह टीएमसी के खास रणनीतिकारों में से एक थे। अधिकारी और उनके परिवार ने पूर्वी मिदनापुर में टीएमसी के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। अधिकारी का परिवार राजनीतिक रूप से काफी मजबूत है और इस जिले में आने वाली ज्यादातर विधानसभा सीटों पर अपनी मजबूत पकड़ रखते हैं।


Download Android App
Download iOS App



