छत्तीसगढ़ में इस बार कांग्रेस और बीजेपी पार्टी के बीच चुनाव का या अखाड़ा देखने लायक है। चुनावी मैदान में दोनों ही पार्टियों एक दूसरे को टक्कर देने के लिए तैयार हो चुकी है। इस बार छत्तीसगढ़ से कांग्रेस की सरकार यानी भूपेश बघेल सरकार को चुनाव से हारने के लिए और सत्ता से बाहर निकालने के लिए भाजपा अपनी मिशन पर जुड़ गई है और नई-नई रणनीतियों को तैयार कर रही है। जी हां पार्टी द्वारा राज्य में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लोकप्रियता का अधिक से अधिक चुनावी लाभ हासिल करने की योजना बनाई जा रही है।
क्या है बीजेपी का मास्टर प्लान?
मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो चुनाव आयोग द्वारा विधानसभा चुनाव की तारीखों के ऐलान के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी छत्तीसगढ़ में पांच चुनावी सभा करने वाले हैं। जिसमें उनकी पूरी कोशिश रहेगी की 90 विधानसभा सीटों को अपनी ओर साधा जाए।बीजेपी योजना बना रही है कि प्रारंभिक तौर पर छत्तीसगढ़ के सभी पांच सभा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनसभाएं करवाई जाए हालांकि जरूरत पड़ने पर इन सभाओं की गिनतियां को भी बढ़ाया जा सकता है।
PM मोदी करेंगे राज्यों को सम्बोधित
इस बार छत्तीसगढ़ राज्य के पांच संभागों जैसे कि रायपुर बिलासपुर, दुर्ग, सरगुजा और बस्तर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जनसभा को संबोधित करने वाले हैं। आपको जानकर हैरानी होगी कि रायपुर के अंतर्गत छत्तीसगढ़ के पांच जिले और राज्य की 20 विधानसभा सीटें आती है। तो वहीँ बिलासपुर के अंदर 8 जिले और विधानसभा की 24 सीटें आती है और दर्ग के अंदर 7 जिले 20 सीटें और सरगुजा के अंदर 6 जिले तो वही 14 सीटें आती है। अगर बात करें बस्तर संभाग की तो इसके अंदर राज्य के सात जिले और विधानसभा की 12 सीटें आती है चुनावी तारीखों की घोषणा की बात ही प्रधानमंत्री राज्य के सभी भागों में एक-एक कर जनसभा को संबोधित करने वाले हैं और यही है उनका मास्टर प्लान ताकि प्रधानमंत्री के चेहरे से इस बार छत्तीसगढ़ में कांग्रेस को हरा दिया जाए।


Download Android App
Download iOS App



