भारतीय जनता पार्टी के विधायकों ने शनिवार को मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर से उनके निजी आवास पर उनसे मुलाकात करने के बाद कहा कि उनकी सेहत में सुधार है और वह अपने पेशेवर कार्य करने की स्थिति में हैं। उधर, मुख्यमंत्री के स्वास्थ्य की स्थिति का सार्वजनिक तौर पर खुलासा करने की मांग को लेकर बंबई उच्च न्यायालय की पणजी पीठ में दायर याचिका पर सुनवाई चल रही है।
पंचायत मंत्री मौविन गोडिन्हो ने पर्रिकर के आवास पर उनसे मुलाकात के बाद कहा, ‘उन्होंने व्यक्तिगत तौर पर प्रत्येक विधायक से उनकी कठिनाइयों के बारे में पूछा और समस्याओं को दूर करने सुझाव दिए।’ गोडिन्हो ने कहा, ‘महज सेहत में सुधार होने का मतलब यह नहीं है कि वह सुझाव दे सकते हैं और अपने कार्यालय संबंधी कार्य कर सकते हैं।’
मंत्री ने कहा कि पर्रिकर के स्वास्थ्य में काफी सुधार है। बता दें कि पर्रिकर एडवांस्ड पैंक्रियाटिक कैंसर से पीड़ित हैं और वह इलाज के लिए करीब नौ महीनों से गोवा, मुंबई, न्यूयार्क और दिल्ली के अस्पताल जाते रहे हैं।


Download Android App
Download iOS App




