पश्चिम बंगाल में अगले साल विधानसभा चुनाव होने वाले है। इसके साथ ही बीजेपी ममता सरकार को सत्ता से बेदखल करने की कवायद में जुट गई है। बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा आज से पश्चिम बंगाल के दो दिवसीय दौरे की शुरुआत करने वाले हैं। इस दौरान वे पार्टी संगठन को मजबूत करने के लिए विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। उनका यह दौरा बेहद अहम माना जा रहा है।
अपने बंगाल दौरे के दौरान जेपी नड्डा राज्य के नेताओं के साथ कई बैठकें करेंगे। इस दौरान वे बीजेपी के नौ कार्यालयों का भी उद्घाटन करेंगे। इसके साथ ही वह भवानीपुर में बीजेपी के ‘और नहीं अन्याय कैंपन’ का हिस्सा बनेंगे। और लोकल लेवल पर कार्यकर्ताओं से बातचीत करेंगे। यात्रा के दूसरे दिन जेपी नड्डा हायमंड हार्बर का दौरा और मछुआरों के प्रतिनिधियों से मुलाकात करेंगे।
कृषि कानूनों को लेकर राष्ट्रपति से मुलाकात करेगा विपक्षी दलों का प्रतिनिधिमंडल
बीजेपी संगठन को मजबूत करने के लिए नड्डा 120 दिनों का देशव्यापी दौरा कर रहे हैं। इसकी शुरुआत उन्होंने चार दिसंबर को उत्तराखंड से की थी। बंगाल मिशन के लिए बीजेपी अपनी पूरी तैयारियां कर रही है। पार्टी ममता बनर्जी के किले को भेदने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ना चाहती। पिछले महीने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कोलकाता के मशूहर कालीघाट मंदिर में माता का आशीर्वाद लेकर बंगाल चुनाव में जीत का संकल्प लिया था।


Download Android App
Download iOS App



