भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने रविवार को उत्तराखंड के अध्यक्ष बंशीधर भगत से जोशीमठ के रैणी क्षेत्र में आयी आपदा की जानकारी ली और प्रभावित क्षेत्र में पीड़ितों की मदद के लिए पार्टी को जुटने के निर्देश दिये।
नड्डा के निर्देश पर प्रदेश अध्यक्ष भगत ने जिलाध्यक्ष चमोली और अन्य पदाधिकारियों से घटना के बारे में बात की। इसके अलावा उन्होंने क्षेत्रीय विधायक महेंद्र भट्ट से भी बात कर प्रभावित क्षेत्र में पहुंचने और प्रशासन के साथ राहत कार्यों में हाथ बंटाने को कहा है।
भगत ने कहा कि वह पूरी तरह ज़िला प्रशासन से और क्षेत्र के लोगों के संपर्क में है। केंद्र और प्रदेश सरकार युद्ध स्तर पर राहत एवं बचाव कार्यों में जुट गई है। उन्होंने कहा कि राहत कार्यों में किसी तरह की कमी नहीं आने दी जाएगी।


Download Android App
Download iOS App



