रिहाना की बात पर भड़के रामायण के ‘लक्ष्मण’ सुनील लेहरी, ट्वीट कर लगाई फटकार

Summary :

टेलीविजन सीरियल ‘रामायण’ में लक्ष्मण का किरदार निभाने वाले अभिनेता सुनील लहरी को पॉप स्टार रिहाना का ट्वीट कुछ ज्यादा गुस्सा दिला रहा है।

बीते कुछ समय से देश में किसान आंदोलन का मुद्दा गर्माया हुआ है। देशभर के किसान नए कृषि कानूनों का विरोध कर रहे हैं। बीते 2 महीने से चल रहे इस आंदोलन की गूंज अब विदेश में भी सुनाई देने लग रही है। बीतें दिनों ही हॉलीवुड की जानीमानी पॉप स्टार रिहाना ने एक ट्वीट करके सनसनी मचा दी थी। रिहाना ने अपने ट्वीट में ये सवाल किया था कि लोग किसान आंदोलन के बारे में बात क्यों नहीं कर रहे हैं। 
अभिनेता सुनील लहरी को पॉप स्टार रिआना का ट्वीट कुछ ज्यादा गुस्सा दिला रहा है। उन्होंने ट्वीट करके रिआना को करारा जवाब दिया है। टेलीविजन सीरियल ‘रामायण’ में लक्ष्मण का किरदार निभाने वाले सुनील लहरी ने अपना गुस्सा जाहिर करने के लिए सोशल मीडिया का सहारा लिया है। सुनील लहरी ने ट्वीट करते हुए रिहाना के साथ उन सभी सेलेब्स को फटकार लगाई है जो हमारे देश के मामले में बोल रहे हैं। 


इस मामले में सुनील लहरी ने लिखा है, ‘रिहाना या किसी और विदेशी को हमारे देश के किसान आंदोलन या किसी भी मामले में दखल देने का कोई अधिकार नहीं है। अपनी प्रॉब्लम को सॉल्व करने के लिए हम सक्षम हैं’। 

Desk Team