दमन : सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में एक महिला के साथ दिखने के बाद भाजपा की दीव दमन इकाई के अध्यक्ष गोपाल टंडेल ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है।
टंडेल ने दावा किया कि वीडियो क्लिप फर्जी है। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ स्थानीय भाजपा नेताओं ने यह जारी किया है जो उन्हें दोबारा दीव दमन में भाजपा का अध्यक्ष नहीं बनते देखना चाहते। टंडेल का कार्यकाल समाप्त होने वाला है।
छोटे से वीडियो क्लिप में 65 वर्षीय टंडेल की तरह दिखने वाले एक शख्स को एक महिला के साथ आपत्तिजनक स्थिति में देखा जा सकता है। पूर्व लोकसभा सदस्य ने कहा कि उन्होंने उन स्थानीय पार्टी नेताओं के खिलाफ पुलिस में शिकायत भी कर दी है जिन पर उन्हें इस साजिश में शामिल होने का शक है।


Download Android App
Download iOS App



