इस साल कई राज्यों में विधानसभा चुनाव होने है इसलिए राजनीतिक पार्टीयां अभी से ही तैयारी शुरु कर चुके है। मध्यप्रदेश में भी इसी साल चुनाव होने है इसलिए बीजेपी ने अपने उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी है। आपको बता दें बीजेपी ने मध्य प्रदेश में बीजेपी के कई केंद्रीय मंत्री यहां लगातार दौरा कर चुके है। बीजेपी की कोशिश है एक बार फिर शिवराज सिंह चौहान के नेत्रत्न में चुनाव लड़ेगे। इसी क्रम में बीजेपी ने 39 उम्मदीवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी है। चलिए इस लिस्ट के बारे में जानते है इसम किन्हें टिकट दी गई है।
बीजेपी ने 39 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की
बीजेपी ने अपनी पहली सूची में 39 उम्मीदवारों के नाम घोषित किए हैं जिसमें 10 महिला उम्मीदवार भी शामिल हैं. भटगांव, प्रतापपुर, सरायपाली, खल्लारी, खुज्जी, सबलगढ़, चाचौड़ा, छतरपुर, जबलपुर पूर्व और पेटलावद से महिलाओं को टिकट दिया है। इनमें से प्रतापपुर, सरायपाली और पेटलावद अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित सीट है जबलपुर पूर्व अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित है।
किन नेताओं को मिला टिकट
वहीं भटगांव सीट से लक्ष्मी राजवाड़े को उम्मीदवार बनाया गया है प्रतापपुर सीट पर शकुंतला सिंह पोर्थे पर भरोसा किया गया है। सरायपाली आरक्षित सीट से सरला कोसरिया चुनावी मैदान में है जबकि खल्लारी से अलका चंद्राकर टिकट पाने में कामयाब रही हैं। गीता घासी साहू को खुज्जी से उम्मीदवार बनाया गया है वहीं सरला विजेंद्र रावत को सबलगढ़ से टिकट दिया गया है। चाचौड़ा सीट से प्रियंका मीणा चुनाव लड़ेंगी।
छतरपुर से ललिता यादव को बनाया उम्मीदार
जबकि छतरपुर से ललिता यादव बीजेपी की उम्मीदवार होंगी। जबलपुर पूर्व से अंचल सोनकर मैदान में होंगी। इसके अलावा पेटलावद आरक्षित सीट से निर्मला भूरिया को उम्मीदवार बनाया गया है।
मध्य प्रदेश में आप भी लड़ेगी चुनाव
आपको बता दें मध्य प्रदेश में फिलहाल बीजेपी की सरकार है शिवराज सिंह प्रदेश के सीएम है। मध्य प्रदेश में विपक्ष में कांग्रेस है लेकिन इस बार यहां तीसरें नंबर पर आम आदमी पार्टी भी चुनाव लड़ेगी। बता दें 2018 के विधानसभा चुनावों में यहां कांग्रेस की जीत हुई थी लेकिन 2020 में उनकी सरकार गिर गई थी फिर बीजेपी ने नई सरकार बनाई थी।


Download Android App
Download iOS App



